{"_id":"6a322a494fa08f558f06fe9c","slug":"11-year-old-boy-drowns-in-sharda-drain-in-lakhimpur-kheri-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: शारदा नाले में डूबकर 11 साल के बालक की मौत, 12 घंटे बाद निकाला जा सका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: शारदा नाले में डूबकर 11 साल के बालक की मौत, 12 घंटे बाद निकाला जा सका शव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में अपने दादा के साथ भैंस चराने गए 11 साल के बालक की शारदा नाले में डूबकर मौत हो गई। बुधवार सुबह गोताखोरों ने उसका शव नाले से बरामद किया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
नाले में डूबने से बालक की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के समरदाबदाल गांव में शारदा नाले में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक अपने दादा के साथ भैंस चराने गया था। भैंस के नाले में चले जाने पर उसे बाहर निकालने के प्रयास में बालक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बुधवार सुबह बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
समरदाबदाल गांव निवासी रामसिंह का 11 वर्षीय पुत्र विशाल मंगलवार शाम अपने दादा नोखेलाल के साथ गांव के बाहर शारदा नाले के पास भैंस चराने गया था। दादा के अनुसार शाम करीब छह बजे एक भैंस नाले में चली गई। उसे बाहर निकालने के लिए विशाल पानी में उतरा, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह निकाला जा सका शव
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में देर रात तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में गोताखोरों ने विशाल का शव नाले से बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।