{"_id":"6a318c12e18549fa8a06806d","slug":"public-awareness-on-yoga-day-intensified-information-leaflets-distributed-door-to-door-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177683-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: योग दिवस को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे सूचना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: योग दिवस को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे सूचना पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को सूचना पत्र देते हुए क्षेत्रीय प्रधान कमल किशोर। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जनजागरण अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को भारतीय योग संस्थान और आयुष विभाग की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
गुरु नानक कॉलेज स्थित निशुल्क योग साधना केंद्र पर भारतीय योग संस्थान लखीमपुर की ओर से विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद जनजागरण अभियान चलाकर सीतापुर रोड स्थित मोहल्ला राजगढ़, बरखेरवा समेत अन्य क्षेत्रों में घर-घर सूचना पत्र वितरित किए गए।
क्षेत्रीय प्रधान कमल किशोर बरनवाल ने बताया कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, योग सप्ताह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में योग वेलनेस सेंटर खीरी टाउन की ओर से विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक योगी कुलदीप वर्मा, अमित कुमार और योग सहायक सीमा देवी ने पुलिस अधिकारियों, जवानों और आमजन को कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार भाटी भी मौजूद रहे।
योगी कुलदीप वर्मा ने बताया कि 21 जून को नवीन मंडी स्थल राजापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा।