सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two forest officials named in case of auto-rickshaw being pushed into ditch

Lakhimpur Kheri News: ऑटो को खाई में धकेलने के मामले में दो वनाधिकारी नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two forest officials named in case of auto-rickshaw being pushed into ditch
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान ऑटो को खाई में धकेलने के मामले में पुलिस ने दो वनाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए अन्य 10 वनकर्मियों को छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को कैलाली जिला डिवीजन वन कार्यालय के रेंजर के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम गोदावरी नगर पालिका क्षेत्र में भीमदत्त राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे ऑटो में सामान रखकर बिक्री कर रही गोदावरी निवासी धनादेवी के ऑटो को कथित तौर पर सड़क से नीचे खाईं में धकेल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद धनादेवी ने वनकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले की जांच के लिए सुदूर पश्चिम प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मंत्रालय ने वन निदेशक हेमराज विष्ट के संयोजकत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर कैलाली जिला पुलिस ने करीब 12 वनकर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जांच के बाद वरिष्ठ वनाधिकारी कृष्ण बहादुर बोहरा और चेतराज फुलारा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि अन्य 10 वनकर्मियों को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed