सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unknown people destroyed banana plantation

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात लोगों ने उजाड़ी केले की खेती

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Unknown people destroyed banana plantation
केले की फसल में हुए नुकसान को देखकर खेत में रोता किसान और परिवार के लोग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
रमियाबेहड़। निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जागंज में अज्ञात लोगों ने रात में केले की फसल काटकर नष्ट कर दी। इससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिर्जागंज निवासी गुड्डू उर्फ अफसर अली ने तहरीर में बताया कि गांव स्थित उसकी कृषि भूमि में लगी केले की फसल तैयार होने की अवस्था में थी। आरोप है कि सोमवार रात अज्ञात व्यक्ति खेत में घुसकर करीब 70 से 80 केले के पेड़ काट गया। मंगलवार सुबह खेत पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिससे उसे काफी आर्थिक क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही घुरई ने भी तहरीर देकर बताया कि करीब एक बीघा क्षेत्रफल में लगी उसकी केले की फसल अज्ञात व्यक्ति ने काटकर नष्ट कर दी। निघासन कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed