Bihar: भागलपुर में 19 थानेदारों पर SSP का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर रुका वेतन; काम में ढिलाई भारी पड़ी
भागलपुर में एसएसपी ने लापरवाही और खराब प्रदर्शन को लेकर 19 थाना प्रभारियों का वेतन रोक दिया है। मामलों के निष्पादन और अनुसंधान में कमी मिलने पर कार्रवाई की गई। बेहतर कार्यशैली दिखाने के बाद ही वेतन बहाल करने पर विचार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर पुलिस महकमे में लापरवाह थाना प्रभारियों के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। कार्यों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले 19 थानेदारों का वेतन रोक दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि थाना प्रभारियों और अनुसंधानकर्ताओं के कामकाज की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिन अधिकारियों की कार्यशैली, मामलों के निष्पादन और कर्तव्य पालन में लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढे़ं: विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त के बाद एक्शन में प्रशासन, वैकल्पिक पुल बनाने की तैयारी तेज; BRO टीम पहुंची
जानकारी के अनुसार, कई थानों में लंबित मामलों के निष्पादन, अनुसंधान कार्य और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर यह कदम उठाया गया है। एसएसपी ने संबंधित थानेदारों को चेतावनी देते हुए जल्द कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि जब तक संबंधित SHO अपने कामकाज में सुधार नहीं दिखाते, तब तक वेतन रोकने का आदेश प्रभावी रहेगा। बेहतर प्रदर्शन और संतोषजनक कार्यशैली के बाद ही वेतन बहाल करने पर विचार किया जाएगा। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को जवाबदेही तय करने और कार्य संस्कृति में सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।