सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Momos Seller Shot in Neck by Masked Assailants Over Payment Dispute Panic Grips Area

Bihar: बकाया मांगना पड़ा भारी, मोमोज विक्रेता के गले में नकाबपोशों ने मारी गोली; इलाके में भारी दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया में दिनदहाड़े मोमोज विक्रेता सौरव कुमार को गोली मार दी गई। नकाबपोश बदमाशों ने गरैया चौक पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Momos Seller Shot in Neck by Masked Assailants Over Payment Dispute Panic Grips Area
नवगछिया में दिनदहाड़े गोलीकांड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी अखिलेश मंडल के 20 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है। सौरव अपने भाई गौरव कुमार और एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गरैया चौक पहुंचा था।
Trending Videos


बकाया पैसे मांगने पहुंचे थे दोनों भाई
परिजनों के मुताबिक दोनों भाई भागलपुर में मोमोज बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सौरव के भाई गौरव कुमार ने बताया कि वे लोग किसी व्यक्ति से बकाया राशि लेने गरैया चौक गए थे। इसी दौरान वह पैसे की बात करने आगे बढ़ा, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और सौरव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे सौरव के गले में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में फरार हुए बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अपराधियों ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वे हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हालत गंभीर
घायल सौरव को आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : 4900 करोड़ वाला सिक्स लेन पुल हो रहा तैयार; कब से चलेंगी कच्ची दरगाह-बिदुपुर के नए रास्ते पर गाड़ियां?

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है, हालांकि अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इलाके में दहशत, पुलिस पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों खत्म होता जा रहा है। साथ ही इस वारदात के पीछे रंगदारी, पुरानी रंजिश या अन्य आपराधिक कारणों की भी चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed