{"_id":"6a02fac915a0b5718e09c1ef","slug":"murder-of-relationship-in-banka-daughter-in-law-slits-mother-in-laws-throat-to-death-in-broad-daylight-bhagalpur-news-c-1-1-noi1235-4270257-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सास ने कहा डायन...गुस्साई बहू ने सोते समय घोंट दिया गला; हत्या से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सास ने कहा डायन...गुस्साई बहू ने सोते समय घोंट दिया गला; हत्या से इलाके में सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Crime: बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच बहू ने अपनी 70 वर्षीय सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सास पर ‘डायन’ कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अमरपुर में बहू ने सास की बेरहमी से की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांका जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में घरेलू विवाद ने मंगलवार को खौफनाक रूप ले लिया, जब एक बहू ने अपनी 70 वर्षीय सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। मृतका की पहचान सुलोचना देवी, पत्नी स्वर्गीय सहदेव राय, के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनकी बहू बिंदु देवी पर लगा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सो रही सास पर किया हमला
ग्रामीणों के अनुसार, घटना मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। उस समय वृद्ध महिला घर में सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान बहू ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। पहले आंख पर वार किया गया, फिर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बहू को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
‘डायन’ कहकर प्रताड़ित करने का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसने आरोप लगाया कि उसकी सास उसे लगातार प्रताड़ित करती थी और ‘डायन’ कहकर अपमानित करती थी। इसी मानसिक तनाव और गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar: ये कैसा सिस्टम! मरीजों को नहीं मिली ऑक्सीजन और एंबुलेंस, तड़प-तड़पकर गई जान; तमाशा देखते रहे अधिकारी
दिल्ली में मजदूरी करता है बेटा
बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र मनोज राय दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Trending Videos