सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Cleanliness Fortnight Begins at NTPC Headquarters, Employees Take Swachhta Pledge

Bihar News: एनटीपीसी मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ। कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली। 31 मई तक जागरूकता अभियान, प्रतियोगिताएं, स्कूलों में कार्यक्रम और स्थानीय बस्तियों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

Bihar Cleanliness Fortnight Begins at NTPC Headquarters, Employees Take Swachhta Pledge
कर्मचारियों ने स्वच्छता-शपथ ली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में शुक्रवार से स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत की गई। केंद्रीय कार्यालय के निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री विल्सन अब्राहम ने कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई।
Trending Videos


आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया
इस दौरान कर्मचारियों को कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यक्तिगत स्वच्छता तथा साफ-सफाई के महत्व पर अपने विचार साझा किए। एनटीपीसी प्रबंधन ने बताया कि 15 मई से 31 मई तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अलावा आसपास के विद्यालयों में स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: पटना में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या रेट है? लोगों में नाराजगी

स्थानीय बस्तियों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने की भी योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed