सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar How expensive has petrol and diesel become in Patna, CNG Rate Fuel Price Updates per liter price

Bihar News: पटना में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या रेट है? लोगों में नाराजगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 15 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Petrol Diesel Price Hike : सरकार पिछले कुछ दिनों से वाहन का उपयोग कम करने की अपील कर रही थी। आ बिहार समेत पूरे देश में ईंधन के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अचानक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग हैरान हैं।

Bihar How expensive has petrol and diesel become in Patna, CNG Rate Fuel Price Updates per liter price
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और इजराइल की ईरान की साथ चल रही है जंग का असर पर अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। आज से पूरे देश के साथ पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं। दोनों ने दाम में तीन-तीन रुपये की वृद्धि हुई है। यानी अब पटना में एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.67 रुपये देने होंगे। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 94.65 रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं सीएनजी की कीमत भी दो रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दी गई है।  

Trending Videos


पटना में 14 मई को क्या था पेट्रोल-डीजल और सीएनजी का रेट?
पटना में 14 मई को नॉर्मल पेट्रोल 105.37 रुपये प्रतिलीटर, डीजल 91.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। वही सीएनजी 89 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था। लेकिन, आज रात 12 बजे के बाद पेट्रोल और डीजल में तीन रुपये और सीएनजी में दो रुपये की वृद्धि कर दी गई। वहीं प्रीमियम पेट्रोल पहले ही महंगे हो चुकी थे। पटना में प्रीमियम पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Weather:बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 20 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

पंप पर पेट्रोल भरवाने आए लोगों ने क्या कहा जानिए?
इधर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग दंग रह गए हैं। डाकबंगला चौराहे पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे अरुण कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सरकार गाड़ियों का उपयोग कम करने की बात कह रही थी। आज अचानक से पेट्रोल के दाम तीन रुपये बढ़ा दिए गए। यह गलत है। एक बार में इतनी अधिक कीमत नहीं बढ़ाई चाहिए। वहीं सुनील सिंह ने कहा कि हमलोग हैरान हैं। वैसे ही महंगाई इतनी बढ़ी हुई है। अब पेट्रोल डीजल महंगे होने से और भी महंगाई बढ़ेगी। परेशानी आम लोगों को ही झेलनी होगी। गर्दनीबाग के विशेष कुमार ने कहा कि अब ऐसा लगता है कि हमलोगों को इलेक्ट्रिक वाहन ही दैनिक उपयोग में लाने होंगे। पहले ही इथेनॉल वाला पेट्रोल आने से बाइक की माइलेज कम हो गई है। आज से पेट्रोल के लिए प्रतिलीटर 108 रुपया देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed