सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   98% of smart meters in the district have been converted from prepaid to postpaid mode.

Budaun News: जिले में 98 फीसदी प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में किए गए स्मार्ट मीटर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 15 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
98% of smart meters in the district have been converted from prepaid to postpaid mode.
शहर में एक उपभोक्ता के घर पर लगा स्मार्ट मीटर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 98 फीसदी प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में स्मार्ट मीटर किए गए हैं। प्रीपेड मोड में कनेक्शन होने के चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। अब उन्हें इस परेशानी से पूरी तरह से छुटकारा मिल गया है।
Trending Videos

जिले में करीब 70400 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 69 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रीपेड मोड में चल रहे थे। प्रीपेड मोड में कनेक्शन होने के बाद से उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे थे। इसके बाद ऊर्जा मंत्री की ओर से प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने का आदेश जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बाद विद्युत निगम की ओर से मोड बदलने का काम शुरू कर दिया था। लखनऊ से सर्वर के माध्यम से जनपद के 98 फीसदी उपभोक्ताओं का प्रीपेड मोड पोस्टपेड में बदल दिया गया है। मोड बदलने के बाद सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मेसेज पहुंच रहे हैं। मेसेज मिलने के बाद उपभोक्ताओं में काफी खुशी का माहौल है। आवास विकास कॉलोनी के हरभान सिंह ने बताया कि कनेक्शन पोस्टपेड होने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। पिछले तीन माह से ज्यादा परेशानी बढ़ गई थी। प्रतिदिन मोबाइल पर बैलेंस ही चेक करना पड़ता था। अब परेशानी से पूरी तरह से छुटकारा मिल चुका है।
---------
मैन्युअल काटे जाएंगे उपभोक्ताओं के कनेक्शन
कनेक्शन को पोस्टपेड में बदलने के बाद अब प्रत्येक माह का बिल एक बार ही भेजा जाएगा। अगले माह जून में बिल पहले की तरह मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को तय समय में अपना बिल जमा करना पड़ेगा। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब मैन्युअल काटे जाएंगे। अब उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक कनेक्शन कटने से भी छुटकारा मिल जाएगा।
-
वर्जन
जिले के अधिकतर प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मोड में बदल गए हैं। कुछ बचे हैं वह जल्द ही पोस्टपेड में बदल जाएंगे।
- चंद्रशेखर चौरसिया, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed