{"_id":"6a062ff4ed652804c009dd1c","slug":"sadar-mlas-resolution-to-ride-bicycle-once-a-week-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163815-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सदर विधायक का संकल्प, सप्ताह में एक दिन चलेंगे साइकिल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सदर विधायक का संकल्प, सप्ताह में एक दिन चलेंगे साइकिल से
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 15 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सदर विधायक= महेश चंद्र गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। देशहित में ईंधन बचत, स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का समर्थन करते हुए घोषणा की कि वह सप्ताह में एक दिन साइकिल से चलेंगे और रविवार को घर में रहकर जनता के कार्य करेंगे।
सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से ईंधन बचाने की अपील को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है कि रविवार को वह अपने घर पर रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और आवश्यकता पड़ने पर बदायूं नगर के कार्यक्रमों में साइकिल से जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील का वह पहले से पालन कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि वह वर्ष 1984 से न तो सोना पहनते हैं, न खरीदते हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।
इसके अलावा उन्होंने अपने घर में खाद्य तेल के उपयोग को 50 प्रतिशत तक कम करने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और संसाधनों की बचत के लिए यह जरूरी कदम है।
सदर विधायक ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि वह केवल भारत में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी वस्तुओं में भारतीय श्रमिकों के पसीने की खुशबू और आत्मनिर्भर भारत की ताकत दिखाई देती है। विधायक ने कहा कि वह अगले एक वर्ष तक विदेश यात्रा नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील भी की।
Trending Videos