{"_id":"6a062fcb8a9313affe0e354d","slug":"mahakals-team-defeated-balajis-team-and-became-the-champion-badaun-news-c-123-1-sbly1006-163832-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महाकाल की टीम ने बालाजी टीम को हराकर बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महाकाल की टीम ने बालाजी टीम को हराकर बनी चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 15 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में पिछले आठ दिनों से चल रहे अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार रात फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। फाइनल में महाकाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी टीम को 10 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
आयोजन समिति के मनोज उपाध्याय और यशपाल सिंह शाक्य ने बताया कि टूर्नामेंट में केवल 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ही भाग लेने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और बच्चों में छुपी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। मंगलवार रात्रि को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में महाकाल टीम और बालाजी टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया था।
बुधवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में महाकाल टीम के कप्तान राजू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशांत शर्मा की कप्तानी वाली बालाजी टीम निर्धारित 14 ओवर में 78 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
बालाजी टीम का कोई भी गेंदबाज महाकाल टीम का विकेट नहीं ले सका। महाकाल टीम की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मनवीर सिंह शाक्य, राजीव गुप्ता, अमित पाराशरी, नमन मिश्रा सहित जिला पंचायत सदस्य कौशल रस्तोगी सहित अनेक ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।
Trending Videos