{"_id":"69bade4eaad6207e5509c68f","slug":"video-navratri-devotees-to-flock-to-goddess-temples-chants-of-jai-mata-di-to-resound-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र: देवी मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, गूंजेंगे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र: देवी मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, गूंजेंगे मां के जयकारे
चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा। बुधवार को राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत नगर के सभी देवी मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों में सजावट के साथ मां दुर्गा का आकर्षक दरबार सजाया गया है। भोर होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी और मां के जयकारों से माहौल गूंज उठेगा। वहीं, घरों में भी भक्त कलश स्थापना कर नौ दिन तक मां दुर्गा की विधिविधान से आराधना करेंगे। मंदिरों के आसपास व प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री और अन्य सामानों की दुकानें सज गई हैं। बुधवार को देर रात तक कर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में देवी दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लग जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि मंदिर के सभी सीसीटीवी कैमरे सही कराने के साथ ही रंगरोगन और साज सज्जा का कार्य कराया जा चुका है। देवी भक्त कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कर सकेंगे। वहीं, डाकतार कॉलोनी स्थित सोमागौरी मंदिर, झंडा चौराहा स्थित छोटी दुर्गा माता मंदिर, आनंद नगर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ नवरात्र के दिनों में रहेगी। बुधवार को सभी देवी मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री की दुकानों को सजाया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा मंदिर में दो-दो पुरूष महिला सिपाही व दो दरोगा की तैनाती रहेगी। जबकि शेष देवी मंदिरों में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होगें। सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।