{"_id":"69bae93e6fe1600f5c067269","slug":"video-kanpur-commotion-at-bharat-gas-depot-cylinders-unavailable-due-to-server-outage-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भारत गैस गोदाम पर हंगामा, सर्वर ठप होने से नहीं मिले सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भारत गैस गोदाम पर हंगामा, सर्वर ठप होने से नहीं मिले सिलिंडर
नरवल तहसील के सरसौल कस्बे में बुधवार को भारत गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू हुआ सिलिंडर वितरण दोपहर तक चलता रहा, लेकिन शाम होते ही सर्वर ठप होने से व्यवस्था बिगड़ गई और सिलिंडर वितरण रोकना पड़ा। अचानक वितरण ठप होने की खबर फैलते ही उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे, स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
एजेंसी संचालक उमेश कुशवाहा ने बताया कि दो दिनों बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंची थी, जिससे उपभोक्ताओं की संख्या अचानक बढ़ गई।
करीब आधे घंटे तक सर्वर में तकनीकी खराबी रही, जिसे ठीक कर वितरण दोबारा शुरू किया गया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में केवाईसी और बीमा प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।
एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान न किया जाए और समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।