{"_id":"69ba96543e45bb525a05d928","slug":"video-lpg-crisis-in-narnaul-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
नारनौल क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। सुबह उठते ही लोगों की पहली चिंता सिलिंडर भरवाने की हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर रोजाना सैकड़ों महिला और पुरुषों की लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिर्फ पर्ची मिलती है, जबकि सिलिंडर नहीं मिल पाता। एक सिलिंडर के लिए लोगों को दो से तीन दिन तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बुधवार सुबह 8 बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। लाइन में आगे लगने को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी भी देखने को मिली। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर व्यवस्था बनाए रखी। गैस सिलिंडर की यह समस्या आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।