{"_id":"69bae93793540649c2061914","slug":"video-kanpur-municipal-commissioner-reviews-citys-sanitation-system-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त को कई जगह गंदगी और नालियां चोक मिलीं। उन्होंने मंदिरों के आसपास की व्यवस्थाएं भी देखी। लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को नोटिस जारी किया। सरसैया घाट चौराहे से घाट के बीच सड़क के दोनों तरफ गंदगी मिली। सुबह आठ बजे तक झाडू न लगने पर नाराजगी जताते हुए सफाई नायक वीरेंद्र को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। जोनल स्वच्छता अधिकारी को आदेश दिया कि सफाई करवाकर उसका जियोटैग फोटो भेजे। तपेश्वरी मंदिर मार्ग पर सड़क किनारे व खंभों पर लगे होर्डिंग्स व अवैध विज्ञापन को हटाने के लिए कहा। लट्ठे वाली कोठी में जगह-जगह मलबा बिखरा मिला। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घर-घर कूड़ा उठाने वाले वाहन समय पर नहीं आते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने अवकाश के दिन भी कूड़ा उठान के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।