{"_id":"69bade3f235f0fa8800ec171","slug":"video-police-unable-to-locate-six-myanmar-nationals-absconding-for-10-months-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"10 माह से फरार म्यांमार के छह लोगों को पुलिस नहीं ढूंढ सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह से फरार म्यांमार के छह लोगों को पुलिस नहीं ढूंढ सकी
मनोहर नगर मोहल्ले के गंगा नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर बिना भारतीय नागरिकता के म्यांमार देश के रहने वाले एक परिवार के 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 21 मई 2025 में रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि छह आरोपी 10 माह से फरार चल रहे है। पुलिस इन्हें अभी तक नहीं ढूंढ सकी है। इनका पुलिस रिकार्ड में भी कोई अता-पता नहीं है। मनोहर नगर में जिन झोपड़ियों में यह रह रहे थे, वहां ताला लटका है। बताया जा रहा है कि इनका पता लगाने के लिए अब पुलिस के साथ इंटेलिजेंस को भी लगाया गया है।
मालूम हो कि गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 21 मई 2025 को मनोहर नगर मोहल्ले के गंगा नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे म्यांमार देश के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें मोहम्मद साहिल, अनवर, हवीबुल्ला, असमत, रोहिमा बेगम, याहियां, सिनवारा बेगम, जुनैद, अजीदा व नूरकायदा निवासी मोहल्ला सिद्दरफारा मोगंडो सिटी जिला बुसीडोंग म्यांमार थे। इनमें साहिल, अजीदा, सिनवारा बेगम, नूर कायदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। छह अन्य आरोपी अभी भी फरार है। इनका पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है।
उधर, मामले की विवेचना कर रहे गंगा बैराज चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए सूचना मिलने पर दबिश दी जा रही है। इसके लिए इंटेलीजेंस की टीम भी लगाई गईं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।