Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Karni Sena soldiers withdrew from city four-lane, received assurances of resolving demands, and ended protest
{"_id":"69bad31b0e53c16b450c19e8","slug":"karni-sena-soldiers-withdrew-from-the-city-four-lane-received-assurances-of-resolving-their-demands-and-ended-their-protest-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4066163-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: सिटी फोरलेन से हटे करणी सैनिक, मांगों के निराकरण करने का आश्वासन मिलने पर खत्म किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: सिटी फोरलेन से हटे करणी सैनिक, मांगों के निराकरण करने का आश्वासन मिलने पर खत्म किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 10:59 PM IST
Link Copied
तलाम शहर के जावरा सिटी फोरलेन पर करणी सैनिकों द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा धरना-प्रदर्शन करीब 30 घंटे बाद बुधवार शाम साढ़े सात बजे समाप्त हो गया। लापता बालिका को प्रशासन द्वारा खोज लिए जाने और अपर कलेक्टर द्वारा मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर घर लौट गए।
करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन ने महू-नीमच हाईवे स्थित सेजावता फंटे सहित अन्य मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज होकर प्रदर्शनकारी सेजावता फंटे के पास जावरा सिटी रोड पर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग और महिलाएं बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास करती रहीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोके रखा। इस दौरान एक महिला बेहोश भी हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे कलेक्टर से मिलकर ही ज्ञापन देंगे।
मंगलवार रात कलेक्टर के मौके पर नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे भोजन बनाकर वहीं विश्राम किया। बुधवार को भी अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं माने। शाम को अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव और एएसपी विवेक कुमार लाल ने मौके पर पहुंचकर चर्चा की और बताया कि लापता बालिका को खोज लिया गया है तथा अन्य मांगों पर कार्रवाई जारी है। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरने के चलते सिटी फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।