{"_id":"6a062ec13164939a35057ecb","slug":"youth-shot-over-a-romantic-rivalry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173261-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
तिलहर सीएचसी पर भर्ती गोली लगने से घायल रमेश। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। गांव सुल्तानपुर निवासी रमेश गंगवार को बुधवार रात कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की रंजिश सामने आ रही है। भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है।
बुधवार रात करीब 10 बजे सुल्तानपुर निवासी रमेश गंगवार लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी काम से आए थे। इस दौरान धनकापुर गांव निवासी उसका दोस्त सूबेदार उसे मिल गया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बातचीत होने लगी और देखते ही देखते दोनों में गाली-गलौज होने लगा।
आरोप है कि इस बीच सूबेदार ने तमंचे से रमेश के पेट में गोली मार दी। सूबेदार वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमेश को पहले सीएचसी भेजा। फिर हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घायल रमेश के भाई वेदराम की तहरीर पर सूबेदार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दीं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
--
मंगेतर को ले गया था आरोपी, यह थी रंजिश
वेदराम ने बताया कि भाई रमेश की शादी एक गांव की युवती के साथ तय थी। सूबेदार की भाई रमेश से दोस्ती को लेकर उसकी होने वाली ससुराल में आना-जाना हो गया। करीब एक माह पूर्व सूबेदार भाई की मंगेतर को ले गया। इसका थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने भाई की मंगेतर को तलाश लिया था। रमेश उसी से शादी करना चाहता था। इसी वजह से सूबेदार भाई से रंजिश मानने लगा था।
Trending Videos