{"_id":"69bbec53ff08c14d1a06a1d6","slug":"video-the-kathgodam-jaisalmer-and-sabarmati-delhi-train-services-will-halt-at-narnaul-station-on-april-4-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम-जैसलमेर व साबरमती-दिल्ली रेलसेवा 4 अप्रैल को नारनौल स्टेशन पर करेगी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम-जैसलमेर व साबरमती-दिल्ली रेलसेवा 4 अप्रैल को नारनौल स्टेशन पर करेगी ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर स्थित दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान 12915 साबरमती-दिल्ली, 15014 काठगोदाम-जैसलमेर और 20964 वाराणसी-साबरमती ट्रेनें 04 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रहेगा, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल और 09636 रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 5 अप्रैल को पूरी तरह रद्द रहेंगी। इससे रेवाड़ी-नारनौल क्षेत्र के यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा।
5 अप्रैल को आंशिक रद्द ट्रेनें:
51973 मथुरा-जयपुर ट्रेन अलवर तक ही चलेगी, जबकि 51974 जयपुर-मथुरा ट्रेन अलवर से संचालित होगी। वहीं 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर ट्रेन बांदीकुई तक और 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन बांदीकुई से चलेगी।
इन तिथियों पर देरी से चलेंगी ट्रेनें:
02 अप्रैल को 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी ट्रेन 1 घंटा 20 मिनट तथा 05 अप्रैल को 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी ट्रेन 30 मिनट देरी से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।