{"_id":"6a4629fefaab3d83650c4a7b","slug":"video-heartfelt-farewell-bid-to-employee-savitri-devi-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पक्के करने की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन -सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: पक्के करने की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन -सेवानिवृत्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल के कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवन ने की। उन्होंने कहा कि 13 जून 2026 को राज्य सरकार और कर्मचारी संघ के बीच कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने 30 जून तक नियमितीकरण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है।
भूपेंद्र सारवन ने कहा कि सरकार जल्द समझौते को लागू करे, अन्यथा प्रदेशभर में दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन के बाद नगर परिषद कार्यालय में पालिका रोल की कर्मचारी सावित्री देवी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ, चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जेई विकास, पार्षद देवेंद्र, राज्य कैशियर महेंद्र सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सरवन सहित रमेश कुमार, प्रताप सिंह, भीम सिंह, महावीर प्रसाद, महेंद्र दायमा सहित संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।