पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Bus Accident Families Await DNA Reports to Identify Charred Victims at Hospital

Dausa Accident: अब जले शवों की पहचान के लिए DNA रिपोर्ट का इंतजार, अस्पताल में टकटकी लगाए बैठे परिजन; आंखें नम

Thu, 02 Jul 2026 02:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

Dausa Bus Accident: दौसा बस हादसे के बाद जिला अस्पताल में परिजन डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कोई पिता, कोई पत्नी, तो कोई बेटी के अंतिम दर्शन की आस लगाए बैठा है। इसी इंतजार में हर किसी की आंखें नम हो रही है। 

विज्ञापन
Dausa Bus Accident Families Await DNA Reports to Identify Charred Victims at Hospital
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद भी कई परिवारों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में परिजन अपनों के शवों की पहचान के लिए डीएनए रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसी को अपने पिता का अंतिम दर्शन करना है तो किसी को पत्नी या बेटी के शव की पहचान का इंतजार है। अस्पताल परिसर में हर वाहन के पहुंचते ही परिजनों की निगाहें उसी ओर उठ जाती हैं, मानो कोई उन्हें अपने प्रियजन की खबर देने आया हो।

विज्ञापन


12 विसरा सैंपल जयपुर लैब भेजे गए
हादसे में कई शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान संभव नहीं हो सकी। कुछ शव कई हिस्सों में बंट गए थे। ऐसे में जिला प्रशासन ने पहचान के लिए 12 विसरा सैंपल डीएनए जांच हेतु जयपुर स्थित एफएसएल भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोलीं जिला कलेक्टर?
जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिजनों के रक्त नमूने भी लिए जा रहे हैं। बुधवार शाम प्रियंका, वंशराम, अभिनव पांडे और भारत भौर के रक्त नमूने लिए गए, जबकि गुरुवार सुबह शिवम ठाकुर और दीपक जाटव के ब्लड सैंपल लेकर जयपुर भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।बस में सवार 26 यात्रियों में से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो घायलों का इलाज अभी भी दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें: पिता से कहा सुबह लौट रही हूं, लेकिन आई मौत की मनहूस खबर; इंदौर की भूमि की हो गई मौत
 

विज्ञापन

'मां, तू रो मत... पापा जरूर आएंगे'
अस्पताल में एक मार्मिक दृश्य हर किसी की आंखें नम कर रहा है। करीब चार वर्षीय मासूम अपनी मां दिव्या को सांत्वना देते हुए कहता है, "मां, तू रो मत... मैं हूं ना। पापा जरूर आएंगे।" पति दीपक को खो चुकी दिव्या कभी बेसुध हो जाती हैं तो कभी अस्पताल के गेट की ओर टकटकी लगाए बैठ जाती हैं, मानो कोई उनके पति की खबर लेकर आने वाला हो। परिवार हरिद्वार और देहरादून घूमने के बाद इंदौर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा बेटा, खुद बन गया हादसे का शिकार
सीहोर निवासी देवेंद्र सिंह (45) कुछ दिन पहले दिवंगत हुए अपने पिता नरपत सिंह की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर लौट रहे थे। परिवार पहले ही शोक में डूबा था, लेकिन लौटते समय बस हादसे में देवेंद्र की जिंदा जलकर मौत हो गई। अब उनके परिजन जिला अस्पताल में डीएनए रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अंतिम संस्कार कर सकें।

मां को जलते देख सहम गया 12 वर्षीय अभिनव
हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर 12 वर्षीय अभिनव पांडे की आंखों में आज भी ताजा है। उसने अपनी मां प्रियंका पांडे को आग की लपटों में घिरते देखा। उस भयावह दृश्य को याद कर वह अब भी सहम जाता है। परिवार उनकी पहचान के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

मृतकों की पहचान के लिए भेजे गए सैंपल

  • भूमि भौर (20), निवासी इंदौर
  • प्रियंका पांडे (35), निवासी खरगोन
  • दीपक तंवर (29), निवासी खरगोन
  • देवेंद्र सिंह (45), निवासी सीहोर
  • निर्मला गुप्ता, निवासी इंदौर
  • धर्मसिंह (31), निवासी झाबुआ
  • बस चालक रामावतार (हंस ट्रेवल्स)
  • परिचालक कुलदीप

भूमि के पिता बोले- जवाब का इंतजार करते-करते थक गए
मृतका भूमि भौर के पिता भारत भौर ने बताया कि उन्होंने बुधवार शाम ही डीएनए जांच के लिए रक्त का नमूना दे दिया था। प्रशासन ने उन्हें ठहरने की व्यवस्था भी कराई, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सुबह से अस्पताल में बैठे हैं। बार-बार अधिकारियों से रिपोर्ट के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही। बस बेटी के अंतिम दर्शन का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed