Bankipur Bihar Election : आचार संहिता लागू, पटना की बांकीपुर सीट पर उप-चुनाव की तारीख आई; कब-क्या होगा?
Bihar News : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीखें आ गई हैं। इसी महीने चुनाव हो जाएगा। पटना में आचार संहिता लागू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामांकन की अंतिम तारीख तक रहेगा कशमकश
पटना की बांकीपुर सीट के उप चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। छह जुलाई को इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद नामांकन शुरू हो जाएगा और 13 जुलाई तक नॉमिनेशन किया जा सकेगा। 16 जुलाई तक नाम वापसी की तारीख है। चूंकि यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट रही है और बिहार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने से दूर रहे प्रशांत किशोर ने इस सीट पर उप चुनाव में उतरने की तैयारी दिखाई है, इसलिए 13 जुलाई तक यहां कशमकश रहेगा। अगर प्रशांत किशोर चुनाव में उतरते हैं तो पूरे देश का ध्यान इस सीट पर इसलिए आ जाएगा, क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में यह सीट भाजपा के पास रही है और उसने अभी प्रत्याशी तय नहीं किया है, इसलिए पार्टी के अंदर प्रयासरत नेताओं के बीच अब अंतिम दौर का प्रयास चलेगा कि टिकट उन्हें मिले।
मतदाता सूची का फिर से होगा प्रकाशन?
बिहार के इस उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन फिर से नहीं किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर ही 182 बांकीपुर सीट पर उप चुनाव के दौरान मतदान होगा।