{"_id":"69bbedc589b35891bd0c8b85","slug":"video-water-conservation-in-narnaul-is-a-campaign-not-just-for-villages-but-for-the-entire-country-mangtu-ram-saraswa-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में जल संरक्षण केवल गांव ही नहीं, पूरे देश का अभियान: मंगतू राम सरसवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में जल संरक्षण केवल गांव ही नहीं, पूरे देश का अभियान: मंगतू राम सरसवा
जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा “जल महोत्सव पखवाड़ा” के तहत जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने की, जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों ने भाग लिया।
सरसवा ने कहा कि जल संरक्षण केवल गांव ही नहीं, पूरे देश का अभियान है और 22 मार्च विश्व जल दिवस तक इसे मनाया जाएगा। उन्होंने पंचायतों से नागरिकों को जागरूक करने और पेयजल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। एबी फेलो मणि प्रकाश ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन दिया गया है, जिसकी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना पंचायतों की जिम्मेदारी है।
बीआरसी अशोक कुमार व इंद्रजीत ने समितियों की भूमिका व कार्यों पर प्रकाश डाला, वहीं सहायक कमल ने जल गुणवत्ता जांच की विधि समझाई। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को नियमित बैठक, बैंक खाता संचालन और जल प्रबंधन के नियमों पर भी जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने कहा कि यदि समितियां सक्रिय रहकर कार्य करें तो जल संरक्षण के साथ गांव का सौंदर्य भी बेहतर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।