{"_id":"6a8203c2acf741451404ed47","slug":"on-theon-the-spot-admissions-at-itis-to-begin-today-fourth-round-cancelledfourth-round-cancelled-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129136-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में आज से होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले, चौथा राउंड रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में आज से होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले, चौथा राउंड रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने आईटीआई सत्र 2026-27 के दाखिला कार्यक्रम में बदलाव किया है। ऑनलाइन सीट आवंटन का चौथा राउंड रद्द कर दिया गया है। अब नए ऑनलाइन आवेदन के साथ 17 अगस्त से सभी सरकारी और निजी आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू होंगे।
महेंद्रगढ़ आईटीआई के नोडल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि नए आवेदकों के लिए पोर्टल 14 अगस्त से खोल दिया गया है। पहले आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थी अब पंजीकरण करा सकते हैं। दाखिले के नियम और पात्रता पहले जैसे ही रहेंगे।
महेंद्रगढ़ आईटीआई में तीसरी काउंसिलिंग के बाद 275 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि 333 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। राजकीय महिला आईटीआई में 180 में से करीब 56 सीटों पर दाखिला हुआ है।
विज्ञापन
एमडीएस आईटीआई जाटवास के निदेशक गोपाल शर्मा ने बताया कि नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट बनेगी और आरक्षण लागू नहीं होगा। आवेदकों के पास परिवार पहचान पत्र, आधार, मोबाइल नंबर, ईमेल, योग्यता, चरित्र व निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, आय प्रमाण पत्र और बैंक खाते की कॉपी जरूरी होगी। जाटवास में 208 सीटों पर चार ट्रेडों में दाखिले होंगे।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
कौशल विकास एवं औद्याेगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से चौथे सूची को रद्द करके ऑन दा स्पॉट दाखिले का शेड्यूल जारी की किया गया। ऑनलाइन आवेदन का सोमवार को अंतिम दिन है। उसके बाद पहले आओ-पहले पाओ के तहत दाखिला किया जाएगा।-संदीप, इंचार्ज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़।