चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत नगर के सभी देवी मंदिरों में भोर होते ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिरों के आसपास मां के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। घरों में भी भक्तों ने कलश स्थापित कर पूजा अर्चना करने के साथ व्रत रखा। वहीं, जगह-जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के बाहर सुबह पांच बजे से ही दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ पहुंच गईं। लोगों की लंबी लाइन राजधानी मार्ग मदनी नगर मोड़ और दूसरे छोर पर कप्तान साहब के हाता तक लगी रही। कतारबद्ध होकर लोगों ने देवी मां के दर्शन किए। इस बीच सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। आनंद नगर स्थित मां अन्नपूर्णा, पोनीरोड के सोेमा गौरी मंदिर और झंडे चौराहा स्थित छोटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में देवी मां के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने सुबह कलश स्थापना के साथ व्रत शुरू किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी देवी मंदिरों में पुलिस तैनात की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।