{"_id":"6a786ac27d6f6b3b270a46a3","slug":"kanpur-retired-sub-inspector-devastated-by-wife-s-death-found-hanging-at-home-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त न कर सके साथ छूटने का गम: पत्नी की मौत से टूटे रिटायर्ड दरोगा, घर में फंदे से लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त न कर सके साथ छूटने का गम: पत्नी की मौत से टूटे रिटायर्ड दरोगा, घर में फंदे से लटके मिले
Sun, 09 Aug 2026 05:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:26 PM IST
सार
Kanpur News: पत्नी की मौत के गम में रिटायर्ड दरोगा ने भी मौत को गले लगा लिया। घटना सजेती थानाक्षेत्र की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा ऊधव सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी की मौत के बाद से गुमसुम रहने वाले मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा ऊधव सिंह (65) ने शनिवार देर रात सजेती थाना क्षेत्र के कोहरा गांव स्थित घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोग रिश्तेदार की तेरहवीं से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पीछे के रास्ते से अंदर पहुंचे परिजन ने पंखे से रस्सी के सहारे शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
कोहरा गांव निवासी ऊधव सिंह शिवपुरी जिले से रिटायर्ड हुए थे। वह बेटे रेनू और छोटू के साथ रह रहे थे। उन लोगों के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते उनकी पत्नी श्यामा देवी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही वह काफी गुमसुम रहने लगे थे। शनिवार को परिवार के अधिकांश लोग घाटमपुर में रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। इस दौरान ऊधव घर पर अकेले थे। देर रात परिवार के लोग वापस लौटे तो कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे शव लटका मिला।

परिजन उन्हें नीचे उतारकर तत्काल निजी वाहन से सीएचसी घाटमपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार भारती ने बताया कि परिजन की पूछताछ में सामने आया है कि ऊधव सिंह पत्नी की मौत के बाद से मानसिक तनाव में रहते थे। इसी के चलते खुदकुशी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।