फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Student sleeping on the floor bitten by snake; death

Banda: जमीन पर सो रहे छात्र को सांप ने डसा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 09 Aug 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 09 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Banda: Student sleeping on the floor bitten by snake; death
मृतक कुलदीप पटेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर खलारी गांव में शनिवार रात जमीन पर सो रहे कक्षा 11 के छात्र को सांप ने डस लिया। परिजन रात भर झाड़-फूंक में लगे रहे। बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहनपुर खलारी गांव निवासी कुलदीप पटेल (23) रात करीब दो बजे घर में अपनी मां गेंदारानी के साथ जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को जानकारी होने पर वह रात में ही झाड़-फूंक कराने में जुट गए। हालत में सुधार न होने पर सुबह उसे सीएचसी नरैनी लेकर पहुंचे। यहां डॉ. लवलेश पटेल ने जांच के बाद कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मां गेंदारानी ने बताया कि कुलदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता कृष्ण बिहारी पटेल और बड़ा भाई पुष्पेंद्र हरियाणा में मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि सांप के डसने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed