फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   To visit Chitrakoot today and tomorrow, one will have to take an 18-km detour.

Banda News: आज व कल चित्रकूट जाने के लिए लगाना पड़ेगा 18 किमी का चक्कर

Sat, 08 Aug 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
To visit Chitrakoot today and tomorrow, one will have to take an 18-km detour.
फोटो 10- रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी यात्री बसें। संवाद
बांदा। सावन मास को लेकर उमड़ने वाली कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को बांदा से चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को करीब 18 किलोमीटर (किमी) का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
डायवर्जन के चलते सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना चित्रकूट आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ेगी। उधर, पुलिस ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए चित्रकूट मार्ग के साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों और कांवड़ यात्रा वाले रास्तों पर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ॉ
विज्ञापन

बांदा से चित्रकूट जाने वाले छोटे वाहन बांदा-बिसंडा-पहाड़ी-चित्रकूट मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे। भीड़ अधिक बढ़ने पर छोटे वाहनों को भी बाईपास चौराहे पर रोक दिया जाएगा। वहीं, भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिसंडा कट तक ही जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चित्रकूट की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चित्रकूट की ओर जाने वाली रोडवेज बसों पर भी दो दिन के लिए रोक लगाई गई है। अतर्रा होते हुए कर्वी और प्रयागराज जाने वाली बसें इस मार्ग से संचालित नहीं होंगी।
ॉरूट बदलने से यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। रोजाना नौकरी, पढ़ाई या अन्य काम के लिए चित्रकूट की ओर आने-जाने वालों के लिए यह व्यवस्था परेशानी का कारण बन सकती है।
----
मंदिरों के आसपास भी वाहनों पर रोक
शहर के वामदेश्वर मंदिर और महेश्वरी देवी मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिरों के आसपास वाहनों का प्रवेश नियंत्रित किया गया है। महेश्वरी देवी मंदिर से स्टेशन रोड तक का मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा।
इस रास्ते पर बड़े और छोटे दोनों वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन चालकों को कटरा, छावनी रोड और अन्य वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, कैलाशपुरी स्थित वामदेश्वर मंदिर में भीड़ को देखते हुए कैलाशपुरी गेट पर पुलिस बैरियर लगाया गया है।
यहां से केवल श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों के लिए छाबी तालाब रोड पर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
----
खुले रहेंगे ये प्रमुख मार्ग
पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट (फतेहपुर), बांदा-चिल्ला (कानपुर), बांदा-हमीरपुर, बांदा-महोबा और बांदा-कालिंजर मार्ग पर सामान्य दिनों की तरह सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख शिव मंदिरों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
----
डायवर्जन एक नजर में
चित्रकूट मार्ग-भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
छोटे वाहन-भीड़ बढ़ने पर बाईपास चौराहे पर रोके जाएंगे।
वैकल्पिक मार्ग-बांदा-बिसंडा-पहाड़ी-चित्रकूट मार्ग और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे।
भारी वाहन-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिसंडा कट तक ही अनुमति।
रोडवेज बसें-अतर्रा-कर्वी-प्रयागराज मार्ग पर दो दिन प्रतिबंध।
महेश्वरी देवी मंदिर-स्टेशन रोड-कांवड़ियों के लिए आरक्षित, वाहनों पर रोक।
वामदेश्वर मंदिर-कैलाशपुरी गेट पर बैरियर, केवल श्रद्धालुओं को प्रवेश।
अन्य प्रमुख मार्ग-बेंदाघाट, चिल्ला, हमीरपुर, महोबा और कालिंजर मार्ग खुले रहेंगे।
----
वर्जन
रूट डायवर्जन लागू होने के कारण दो दिन रोडवेज बसों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। इससे चक्कर तो लंबा हो रहा है पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ऐसा किया गया है। वैकल्पिक मार्ग पर किराया फिलहाल नहीं बढ़ाया गया है।-देशराज, एआरएम, रोडवेज
- कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार और सोमवार, दो दिन रूट डायवर्जन लागू किया गया है। परिवहन निगम से भी अनुरोध किया गया है कि वह भीड़ बढ़ने में रोडवेज बसों को बांदा-अतर्रा मार्ग से होकर कर्वी न भेजें, बल्कि जो वैकल्पिक मार्ग दिया गया है, उससे बसें चलाएं।-शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।
-----
वामदेव कांवरिया यात्रा का स्वागत
बांदा। वामदेव कांवरिया समिति के संरक्षक प्रेम गुप्ता के नेतृत्व में कांवरिया यात्रा निकाली गई। अध्यक्षता संतोष सोनी ने बताया कि यात्रा चित्रकूट से जल भरकर पद यात्रा करते हुए सोमवार को बांदा में शिवजी को जलाभिषेक करेंगे।
लखेरा समाज ने चौक बाजार में कांवड़ियों को फल आदि का वितरण किया। आयोजन सौरभ लक्ष्यकर ने स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं। निशा लक्षकार ने सभी विमानों को माला पहनाकर उत्साह वर्धन किया।
ममता, निर्मला, प्राची, सोनू, नीरज लखपति, शिवम्, परमहंस, जानकी लखेरा, रामजी, इंद्रदश, जय प्रकाश, राकेश कुमार, जितेंद्र, अनमोल, राजकुमारसहित तमाम समाज के लोग शामिल रहे। (संवाद)
----
बदौसा में 850 कांवड़ियों का स्वागत
बदौसा। चित्रकूट से मां मंदाकिनी का जल लेकर शहर की ओर पैदल जा रहे करीब 850 कांवड़ियों के जत्थे का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड़िये सोमवार को शहर के बांबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
हर हर महादेव कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में निकली यह जिले की दूसरी बड़ी कांवड़ यात्रा है। जनपद सीमा पर पहुंचते ही व्यापार मंडल और शिवभक्तों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एक महाविद्यालय परिसर में उन्हें विश्राम कराया गया।

यात्रा में करीब आधा दर्जन डीजे, भगवान शिव की प्रतिमा और महाकाल की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान व्यापारी प्रेम गुप्ता, बबलू, अभिषेक सोनी, नवीन जैन, उदित नारायण द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, रज्जू गुप्ता, ऋषि दुबे सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। वहीं थानाप्रभारी राधाकृष्ण तिवारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो 10- रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी यात्री बसें। संवाद

फोटो 10- रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी यात्री बसें। संवाद

फोटो 10- रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी यात्री बसें। संवाद

फोटो 10- रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी यात्री बसें। संवाद

फोटो 10- रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी यात्री बसें। संवाद

फोटो 10- रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी यात्री बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed