फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Intoxicated youth stabs rickshaw puller at Company Bagh intersection

Kanpur: कंपनीबाग चौराहे पर नशे में धुत युवक ने रिक्शा चालक को मारा चाकू

Sun, 09 Aug 2026 10:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 09 Aug 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Intoxicated youth stabs rickshaw puller at Company Bagh intersection
राहगीरों ने आरोपी को दबोचकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया - फोटो : अमर उजाला
कंपनीबाग चौराहे पर रविवार शाम नशे में धुत युवक ने मामूली विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद चौराहे पर मौजूद लोगों के सामने ही युवक चाकू लहराने लगा तो राहगीर सहम गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर लोगों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवाबगंज के लाल फाटक निवासी बबलू वर्मा बताया। उसके कब्जे से रामपुरी चाकू बरामद हुआ है। वहीं, घायल ई-रिक्शा चालक विजय को उपचार के लिए भेजा गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कंपनी बाग चौराहा तीन थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। आसपास अधिकारियों के सरकारी आवास होने के साथ ही यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

Kanpur: Intoxicated youth stabs rickshaw puller at Company Bagh intersection
घटना स्थल पर पड़ी रामपुरी चाकू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर विवाद की असली वजह पता लगाने में जुटी है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed