फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी का अमृत महोत्सव: देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, ITBP बैंड की धुनों से गूंजा कानपुर, तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2026 09:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 09 Aug 2026 09:23 PM IST
सार

Kanpur News: आईटीबीपी बैंड की देशभक्ति धुनों से फूलबाग सराबोर हुआ। जवानों ने राष्ट्रप्रेम का समां बांधा। देशभक्ति से ओतप्रोत सांगीतिक प्रस्तुतियां की गई।

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Phoolbagh Drenched in Patriotic Fervor; Kanpur Resounds with ITBP Band's Melodies
फूलबाग चौराहे पर सांगीतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी के बैंड द्वारा फूलबाग चौराहे पर भव्य सांगीतिक प्रस्तुति दी गई। आईटीबीपी बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने फूलबाग चौराहे के माहौल को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। बैंड की प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और देशभक्ति गीतों के साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए।


कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा’ तथा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों की मनमोहक सांगीतिक प्रस्तुतियां दीं। जैसे ही बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम्’ की धुन छेड़ी, पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Phoolbagh Drenched in Patriotic Fervor; Kanpur Resounds with ITBP Band's Melodies
फूलबाग चौराहे पर सांगीतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। देश के वीर जवानों और शहीदों को समर्पित इस गीत ने उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया। वहीं ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा’ जैसे गीतों ने देश की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

 
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Phoolbagh Drenched in Patriotic Fervor; Kanpur Resounds with ITBP Band's Melodies
फूलबाग चौराहे पर सांगीतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
आईटीबीपी बैंड की प्रस्तुतियों के दौरान ‘यहां-वहां, सारा जहां ढूंढ लिया है, तेरे जैसा कोई नहीं... मैं गया जहां भी, बस तेरी याद ही मुझको...’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति भाव से जुड़े गीतों की धुनों ने भी लोगों को आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया और देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Phoolbagh Drenched in Patriotic Fervor; Kanpur Resounds with ITBP Band's Melodies
फूलबाग चौराहे पर सांगीतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की आजादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आईटीबीपी के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत इन सांगीतिक प्रस्तुतियों से शहरवासियों में उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार होगा।

 
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Phoolbagh Drenched in Patriotic Fervor; Kanpur Resounds with ITBP Band's Melodies
फूलबाग चौराहे पर सांगीतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा कि फूलबाग से लेकर गंगा बैराज तक शहर के प्रमुख स्थलों पर आईटीबीपी बैंड द्वारा पांच दिनों तक विभिन्न सांगीतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शहरवासियों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र की एकता-अखंडता तथा देश के वीर जवानों के बलिदान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और समर्पण के रूप में दिखाई देनी चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed