{"_id":"6a78a87d6153ad2491080251","slug":"dangal-chimchim-lucky-thapa-baba-ladi-and-the-masked-wrestler-will-display-their-moves-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंगल: चिमचिम, लकी थापा, बाबा लाडी और नकाबपोश दिखाएंगे दांवपेच, महिला पहलवान भी दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल: चिमचिम, लकी थापा, बाबा लाडी और नकाबपोश दिखाएंगे दांवपेच, महिला पहलवान भी दिखाएंगी दमखम
Sun, 09 Aug 2026 09:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर में होने वाले दंगल के लिए तैयार किया गया अखाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज स्थित जागेश्वर धाम मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को दंगल में देश-विदेश के करीब 150 पहलवान दमखम दिखाएंगे। दंगल का आकर्षण भूटान के चिमचिम डोगरा, नेपाल के लकी थापा, मेवा थापा, शंकर थापा, हिमाचल प्रदेश के बाबा लाडी और नकाबपोश माैसम अली होंगे। यहां महिला पहलवान भी दांवपेच दिखाएंगी।
श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधक सभा के दंगल संयोजक जितेंद्र पांडे ने रविवार को मंदिर परिसर में बताया कि दंगल दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। इसका उद्घाटन कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार करेंगी। पहली बार दंगल में भूटान के चिमचिम डोगरा को बुलाया है। नेपाल के मेवा थापा और शंकर थापा भी प्रदर्शन करेंगे। इस बार अखाड़े में झांसी की रेनू, गाजीपुर की बॉबी और गाजियाबाद की ब्यूटी प्रमुख रूप से शामिल होंगी।

दूध-मट्ठा और गुलाब के रस से तैयार हो रहा अखाड़ा
अखाड़े के लिए कानपुर देहात के जैतेपुर से दो डंपर चिकनी मिट्टी मंगाई गई है। मिट्टी को मुलायम और कुश्ती के अनुकूल बनाने के लिए इसमें दूध, मट्ठा, हल्दी और गुलाब के फूलों का रस मिलाया जा रहा है।
अखाड़े के लिए कानपुर देहात के जैतेपुर से दो डंपर चिकनी मिट्टी मंगाई गई है। मिट्टी को मुलायम और कुश्ती के अनुकूल बनाने के लिए इसमें दूध, मट्ठा, हल्दी और गुलाब के फूलों का रस मिलाया जा रहा है।
यह पहलवान भी आएंगे
हरियाणा के बिल्ला, पंजाब के विक्की, हरिद्वार के राहुल पांडेय, पंजाब के बग्गा, अंबाला के सोनू, राजस्थान के शमशेर, दिल्ली के मोंटी पहलवान, उत्तराखंड के टाइगर पहलवान, जम्मू के बाबर, कानपुर के संजू पहलवान, रवि व बालचंद केसरी, राजस्थान के जल्लाद सिंह आएंगे।