फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Father dies in road crash while returning after getting medicine for daughter

जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: बेटी को दवा दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Sun, 09 Aug 2026 10:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 09 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Father dies in road crash while returning after getting medicine for daughter
आकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पक्का ताल के पास बिधूना मार्ग पर शनिवार देर शाम एक बाइक गिट्टी से फिसल गई। इस हादसे में बेटी को दवा दिलाकर लौट रहे पिता की जान चली गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बकेवर के नगला बनी लखना निवासी आकाश (45) अपनी 8 वर्षीय बेटी को दवा दिलाने मसूदपुर गांव गए थे। उनके साथ दोस्त वीर सिंह भी बाइक पर थे।

विज्ञापन


बेटी को मौसी के घर छोड़ने के बाद वे वापस लौट रहे थे। सड़क पर गिट्टी पड़ी होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत के चलते उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भेजा गया।

विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल वीर सिंह का उपचार अभी भी जारी है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक की पत्नी, बेटी और अन्य परिजनों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed