{"_id":"6a78bbb50e0d6ffd3103de75","slug":"elderly-man-killed-after-being-struck-by-rajdhani-express-body-dragged-for-one-kilometer-etawah-news-c-216-1-etw1015-147557-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राजधानी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, एक किमी. तक घिसटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राजधानी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, एक किमी. तक घिसटा शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन पर रविवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे ट्रेन के रुकने पर रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने शव को इंजन से बाहर निकाला।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पूर्वी छोर पर इटावा की ओर से राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी। इसी दौरान ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद वह इंजन में फंस गए। ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे जाकर रुकी, जिसके बाद रेल सुरक्षाकर्मियों ने इंजन में फंसे क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर कार्रवाई की गई। कस्बा के आंबेडकर नगर मोहल्ले के रहने वाले सतेंद्र ने जीआरपी चौकी पहुंचकर अपने पिता सियाराम (75) के रूप में की। मृतक के पुत्र सतेंद्र सिंह ने बताया कि औरैया के थाना फफूंद निवासी बड़ी बहन के घर से वापस आने के लिए अछल्दा रेलवे स्टेशन से मेमू पैसेंजर से वापस लौटे थे। ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे से मां शांति देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के बाद शव को जिला पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उम्र करीब 65 वर्ष होने का अनुमान है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।