फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girls from Agra and boys from Bulandshahr emerge as overall champions.

Etawah News: आगरा की बालिकाएं, बुलंदशहर के बालक ओवरऑल चैंपियन

Sun, 09 Aug 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girls from Agra and boys from Bulandshahr emerge as overall champions.
इटावा। सफारी पार्क में तीन दिन से चल रही राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में आगरा की बालिका टीम व बुलंदशहर की बालक टीम का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में आगरा और बालक वर्ग में बुलंदशहर ओवर ऑल चैंपियन रहे। अतिथियों ने समापन अवसर पर दोनों टीमों को चैंपियन ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में इटावा सफारी पार्क में आयोजित तीन दिवसीय 10वीं उत्तर प्रदेश स्टेट योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक, बुंदेलखंड जोन, झांसी एचवी गिरीश ने विजेता प्रतिभागियों को पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि डीआरएम मैकेनिकल, रेलवे आगरा राजकुमार वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विकास नायक तथा मथुरा पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सर्जरी विभाग डॉ. आरपी पांडेय मौजूद रहे। सफारी पार्क के निदेशक एवं उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पटेल ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एचवी गिरीश ने प्रतिभागी बच्चों को दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्नाव की भूमि तिवारी, आगरा की वंशिका यादव और दीपेंद्र ने मुख्य अतिथि के समक्ष आर्टिस्टिक एकल एवं रिदमिक पेयर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन इटावा सफारी पार्क के बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने किया। इस अवसर पर डब्ल्यूवाईएसएफ के सेक्रेटरी जनरल डॉ. वीपी सिंह भी उपस्थित रहे। चैंपियनशिप की प्रतियोगिताओं का संचालन तकनीकी समिति के चेयरमैन डॉ. मुकेश राय और उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एके सक्सेना के निर्देशन ने किया। समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अयूब सिद्दीकी, अयोध्या ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका रूपेश अग्रवाल, उमा सिंह, सनी प्रताप सिंह, आनंद बाबू, कृष्णा औतार गुप्ता, प्रकाश चंद्र, अंजू श्रीवास्तव और यशकांत ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहे प्रणाम
अंडर-12 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा: स्वर्ण पदक अनुज्ञा जैन, आगरा और हर्षिता, फिरोजाबाद को संयुक्त रूप से मिला। रजत नित्या गोला, आगरा और कांस्य तन्वी राजपूत, हाथरस ने जीता।
अंडर-12 बालक व्यक्तिगत स्पर्धा : स्वर्ण आदित्य, आगरा, रजत माधव, अमरोहा और कांस्य सिद्धार्थ, इटावा रहे।
अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा : स्वर्ण काष्वी, आगरा, रजत ईशा सिंह, आगरा तथा कांस्य मान्या, आगरा और इशिका, फर्रुखाबाद को संयुक्त रूप से मिला।
अंडर-14 बालक व्यक्तिगत स्पर्धा : शौर्य, फर्रुखाबाद और शिवाजी, अमरोहा को रजत तथा तनिष्क, फर्रुखाबाद को कांस्य पदक मिला। प्रेस नोट में दोनों रजत पदकों को इसी रूप में दर्ज किया गया।
अंडर-18 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा: स्वर्ण अग्रिमा पटेल, इटावा और आनंदी यादव को संयुक्त रूप से, रजत दिया, बुलंदशहर तथा कांस्य जागृति शर्मा, आगरा ने जीता।
अंडर-18 बालक व्यक्तिगत स्पर्धा: भुवनेश, झांसी और कार्तिक, फर्रुखाबाद को रजत तथा आयुष, फर्रुखाबाद को कांस्य पदक मिला।
18 वर्ष से अधिक बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा : स्वर्ण हिमांशी, आगरा, रजत राजश्यामा, इटावा तथा कांस्य अंशिका, फैजाबाद रहीं।
18 वर्ष से अधिक बालक व्यक्तिगत स्पर्धा: स्वर्ण दीपेंद्र, आगरा, रजत रंजीत सिंह, आगरा तथा कांस्य सचिन, इटावा ने जीता।
सुपर सीनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा : प्रियंका, इटावा ने स्वर्ण पदक जीता।
सुपर सीनियर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा : स्वर्ण सुधीर कुमार, कानपुर, रजत ओमप्रकाश, कानपुर और कांस्य उमेश कुमार, कानपुर ने जीता।
टीम स्पर्धाओं में भी आगरा का दबदबा : अंडर-12 बालिका टीम स्पर्धा में आगरा की वंशिका सिंह, अनुज्ञा जैन, आदित्री, हर्षिता और दर्पण की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। बुलंदशहर की टीम-ए को रजत और इटावा की टीम को कांस्य पदक मिला।

अंडर-12 बालक टीम स्पर्धा में आगरा ने स्वर्ण, बुलंदशहर ने रजत और इटावा ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-14 बालिका टीम स्पर्धा में आगरा की टीम ने स्वर्ण और बुलंदशहर ने रजत पदक जीता। अंडर-14 बालक टीम स्पर्धा में बुलंदशहर की दोनों टीमों ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया।
अंडर-18 बालिका टीम स्पर्धा में आगरा ने स्वर्ण, अमरोहा ने रजत और लखनऊ ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed