फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rapid-fire shooting in broad daylight on the highway service road; chaos ensues.

Etawah News: हाईवे की सर्विस रोड पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़

Sun, 09 Aug 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rapid-fire shooting in broad daylight on the highway service road; chaos ensues.
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कुरसेना में रविवार सुबह दिनदहाड़े मारपीट के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। सर्विस रोड पर दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर तमंचे से पांच राउंड फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस अधीक्षक सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित शरीफ ने थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

शरीफ ने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह करीब 11 बजे सुनील कुमार के साथ कुरसेना रोड से गुजर रहा था। उसने देखा कि मोहित और गुलशन निवासी मदनपुरा के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। शरीफ ने उन्हें बचाने के लिए बीच में हस्तक्षेप किया। इससे नाराज साहिल उर्फ रोमियो, निशांक उर्फ नीलू और आनंद ने उससे मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर साहिल उर्फ रोमियो ने तमंचा निकालकर शरीफ पर पांच राउंड फायर किए।
विज्ञापन

आरोपियों में कुरसेना निवासी साहिल उर्फ रोमियो, नगला खुशाल थाना करहल मैनपुरी निवासी निशांक उर्फ नीलू और नगला अतिराम थाना करहल मैनपुरी निवासी आनंद शामिल थे। फायरिंग के कारण सर्विस रोड पर लोगों में भगदड़ मच गई। राहगीर और आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। पीड़ित शरीफ की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि फायरिंग में नामजद साहिल उर्फ रोमियो को करीब आठ दिन पहले ही पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद उसने सनकी रोमियो नाम से एक ग्रुप बनाया और लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और हाल की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

वर्जन
पीड़ित की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटना में फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
- आयुषी सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed