{"_id":"69bc40193c3b505e5105e7a6","slug":"video-president-droupadi-murmu-arrives-in-mathura-offers-prayers-at-iskcon-temple-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किए दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार शाम को तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने वृंदावन स्थित इस्कॉन एवं प्रेम मंदिर में दर्शन किए। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शाम पांच बजे सैन्य क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर उतरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया। यहां होटल में कुछ देर विश्राम के बाद मुर्मू इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। देर शाम राष्ट्रपति प्रेम मंदिर पहुंची और आराध्य की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी चौकसी बरती गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान इस तरफ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया। इससे राहगीरों को कुछ देर परेशानी उठानी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।