फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Grand felicitation of Subedar Somveer Sharma, recipient of the Army Commander's Achiever Award

Charkhi Dadri News: आर्मी कमांडर के अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित सूबेदार सोमवीर शर्मा का भव्य अभिनंदन

Tue, 18 Aug 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 18 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Grand felicitation of Subedar Somveer Sharma, recipient of the Army Commander's Achiever Award
सूबेदार सोमवीर शर्मा का अभिनंदन करते हुए गणमान्य लोग।  - फोटो : 1
झोझूकलां। गांव बतर खेड़ी में आर्मी कमांडर की ओर से अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के अध्यक्ष सूबेदार सोमवीर शर्मा के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत, पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल वीरेंद्र सांगवान, पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के संरक्षक भूप सिंह बालकरा, महासचिव राजेश फौगाट, रतन सिंह, उमेद सिंह, अनिल कुमार, झोझू कलां ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री प्रवीण कुमार, सचिव विनोद कुमार, सत्यवान, राजेश सहित अनेक गण्यमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में पहुंचने से पहले सूबेदार सोमवीर शर्मा ने अमर शहीद धर्मेश सांगवान की स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सैकड़ों सैनिकों और ग्रामीणों के वाहनों के काफिले के साथ वह गांव के सचिवालय में आयोजित सम्मान समारोह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबेदार सोमवीर शर्मा ने आर्मी कमांडर की ओर से प्रदान किए गए अचीवर अवॉर्ड को अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी पूर्व सैनिकों, ग्राम पंचायत, ग्रामीणों और पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और युवाओं का सम्मान है।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सूबेदार सोमवीर शर्मा की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण युवाओं तथा सैनिक समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed