{"_id":"6a835cbecb6bb189ab0a61d4","slug":"machinist-trade-to-start-at-iti-ravaldhi-chief-minister-grants-in-principle-approval-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159129-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आईटीआई रावलधी में शुरू होगा मशीनिस्ट ट्रेड, मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आईटीआई रावलधी में शुरू होगा मशीनिस्ट ट्रेड, मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
Tue, 18 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी खबर है। आईटीआई रावलधी में मशीनिस्ट ट्रेड शुरू करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यह ट्रेड शुरू किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विधायक सुनील सांगवान ने आईटीआई रावलधी में मशीनिस्ट ट्रेड शुरू करवाने की मांग मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के समक्ष रखी थी। अपने पत्र में विधायक ने बताया था कि रावलधी स्थित सरकारी आईटीआई जिले का नोडल संस्थान है लेकिन वर्तमान में मशीनिस्ट ट्रेड यहां उपलब्ध नहीं है और न ही जिले के किसी अन्य सरकारी आईटीआई में यह ट्रेड संचालित हो रहा है।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों के निकट स्थित है। आने वाले समय में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आईटीआई रावलधी में मशीनिस्ट ट्रेड शुरू होना जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
सुनील सांगवान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि मशीनिस्ट ट्रेड शुरू होने से जिले के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।