{"_id":"69bc2c084e78e4defa005e7e","slug":"video-tempo-stand-remains-unshifted-despite-sdm-sadars-directives-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर के निर्देश के बाद भी शिफ्ट नहीं हुआ टेंपों अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर के निर्देश के बाद भी शिफ्ट नहीं हुआ टेंपों अड्डा
एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने तीन दिन पहले नवीन गंगा पुल मोड़ के पास स्थित नवीन टेंपो अड्डे का निरीक्षण कर पोनी रोड तिराहे से अवैध टेंपो अड्डा यहां शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अभी तक टेंपो अड्डा शिफ्ट नहीं किया गया। ऐसे में रोजाना पोनी रोड तिराहे पर सुबह से शाम तक कई बार रूक-रूक कर जाम लगता है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
पोनी रोड तिराहे पर काफी दिनों से अवैध टेंपों अड्डा संचालित हो रहा है। टेंपो, ऑटो व ई-रिक्शों के बेतरतीब खड़े होने से यहां रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। लोगों का कहना है कि जब कोई वीआईपी आता है तो पुलिस टेंपो और ई-रिक्शों को हटवाकर नवीन अड़्डे पर खड़ा करा देती है, लेकिन बाद में समस्या जस की तस हो जाती है। वहीं, तीन दिन पहले एसडीएम सदर ने नवीन गंगा पुल के पास नवीन टेंपो अड्डा का निरीक्षण कर पोनी रोड तिराहे का टेंपो अड्डा शिफ्ट करने का निर्देश दिया था, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। उधर, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।