{"_id":"6a81f4ceca48f1e7d0096f14","slug":"e-bus-service-to-lucknow-launched-fare-set-at-186-51-passengers-traveled-on-day-one-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लखनऊ के लिए ई-बस शुरू, किराया 186 रुपये, पहले दिन गए 51 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लखनऊ के लिए ई-बस शुरू, किराया 186 रुपये, पहले दिन गए 51 यात्री
Sun, 16 Aug 2026 11:14 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:14 PM IST
सार
रशियन कंपनी आरजी मोबैलिटी ने परिवहन विभाग से करार किया है। कानपुर से लखनऊ तक का किराया 186 रुपये रखा गया।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय महाप्रबंधक महेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के लिए किदवईनगर डिपो से रविवार से एसी ई-बस सेवा शुरू हो गई। इस रूट पर 15 ई-बसें संचालित होंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय महाप्रबंधक महेश कुमार ने झंडी दिखाकर पहली बस को रवाना किया। बस सुबह छह और साढ़े छह बजे झकरकटी बस अड्डे से रवाना होगी।
बताया कि 38 सीटर एसी ई-बस का लखनऊ का किराया 186 रुपये है। वहीं, उन्नाव का किराया 127 रुपये रखा गया है। पहले दिन दो बसों से 51 यात्री लखनऊ गए। पहली बार विदेशी कंपनी प्रदेश में बस सेवा संचालित कर रही है। रशियन कंपनी आरजी मोबैलिटी ने परिवहन विभाग से प्रदेश में 50 बसें चलाने का करार किया है। इसके लिए कंपनी ने लखनऊ की आराध्या ट्रैवल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश में ई-बसें चलाने का जिम्मा सौंपा है। आराध्या ट्रैवल्स के महाप्रबंधक सचिन गुप्ता ने बताया कि 35 बसें प्रयागराज से चल रही हैं जबकि रविवार से कानपुर से लखनऊ के लिए भी बसें दाैड़ने लगीं। इस रूट पर 15 बसें संचालित होंगी।

पहली बस में 27 और दूसरी में 24 यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान रशियन कंपनी के निदेशक धीरज शर्मा, एचआर संदीप शर्मा, किदवईनगर रोडवेज बस डिपो के एआरएम संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी निखिल सक्सेना, आराध्या ट्रैवल्स के कार्यकारी निदेशक वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।