फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Prisoner with ₹25,000 bounty, who had escaped from judicial custody, arrested

Banda: न्यायिक अभिरक्षा से भागा 25 हजार का इनामी बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 14 अगस्त को चकमा देकर हुआ था फरार

Sun, 16 Aug 2026 11:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 16 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Banda: Prisoner with ₹25,000 bounty, who had escaped from judicial custody, arrested
इनामी बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जिला एवं सत्र न्यायालय से लघु शंका के बहाने पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी बंदी रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी पुल से पहले सत्ती माई मंदिर के पास हुई। एसओजी, चिल्ला और तिंदवारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। मुठभेड़ के दौरान बंदी के पैर में गोली लगी। घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


14 अगस्त को मंडल कारागार से न्यायालय में पेशी पर लाया गया बंदी संजय सिंह (32) निवासी खप्टिहा कलां, थाना पैलानी, हवालात में रखा गया था। दोपहर करीब ढाई बजे वह लघु शंका जाने की बात कहकर सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल वीर सिंह के साथ बाहर निकला और पुलिसकर्मी को चकमा देकर भाग गया था। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस अधिकारियों को उसके भागने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाईं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लगातार न्यायालय परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस के जरिये बंदी की तलाश कर रही थी। पुलिस को उसके संबंध में अहम सुराग मिले। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसके तिंदवारी थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसओजी, किला और तिंदवारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें संजय सिंह के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

65 किलो गांजा रखने के आरोप में गया था जेल
संजय सिंह को चिल्ला थाना पुलिस ने 65 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में पेशी के लिए उसे 14 अगस्त को जिला एवं सत्र न्यायालय लाया गया था।

फरार बंदी संजय सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके पैर में गोली लगी है और जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। - पलाश बंसल, एसपी बांदा

विज्ञापन

बंदी व हेड कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी

कचहरी लॉकअप से हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागने वाले बंदी व पुलिसकर्मी पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी लॉकअप प्रभारी की ओर से दर्ज कराई गई है। एसपी ने लापरवाही बरतने वाले हेड कांस्टेबल के खिलाफ सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए हैं। पैलानी के गांव खप्टिहा कलां निवासी संजय सिंह उर्फ बउवा मंडल कारागार में छह जून से एनडीपीएस एक्ट के मामले में निरुद्ध था। मामले में लापरवाही बरतने पर लॉकअप प्रभारी मोहम्मद नसीम खां ने कोतवाली नगर में संजय सिंह उर्फ बउवा और हेड कांस्टेबल वीर सिंह के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed