{"_id":"6a81fd4ead42e53f9b087439","slug":"paid-tribute-to-the-heroes-after-hoisting-the-flag-on-independence-day-banda-news-c-12-1-knp1100-1619815-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर वीरों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर वीरों को किया नमन
Sun, 16 Aug 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित करते राज्यमंत्री और डीएम। स्रोत: प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिले में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
ऐतिहासिक भूरागढ़ दुर्ग में आयोजित समारोह में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और जिलाधिकारी अमित आसेरी ने वीर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
राज्यमंत्री और जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। भूरागढ़ में लोकगीत पार्टी के दयाराम रैकवार ने लोकगीत प्रस्तुत किए। वहीं श्रद्धा निगम की बालिकाओं ने वंदे मातरम् पर नृत्य प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से स्वर्गीय सूबेदार छत्रपाल सिंह परिहार को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को शॉल, पुष्प व मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम अमित आसेरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों और बच्चों को फल वितरित किए। इसके बाद नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई। उधर, जनपद न्यायालय में बारिश के बीच निर्धारित समय पर जनपद न्यायाधीश अल्पना ने ध्वजारोहण किया। न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
-- -
डीएम ने किया रक्तदान, दिया संदेश
जिला अस्पताल के रक्तकोष में सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में डीएम अमित आसेरी ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। शिविर में संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। वहीं नेत्र विभाग में 15 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
-- -
सेंट जेवियर्स स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
बांदा। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक नवल किशोर चौधरी, निदेशिका मीरा चौधरी और प्रधानाचार्या रीना सिंह ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ध्वजारोहण के बाद निदेशक ने विद्यार्थियों को बधाई दी। (संवाद)
-- --
शहीद सैनिक की पत्नी को किया सम्मानित
तिंदवारी। गांव जौहरपुर के मजरा खैरीहार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवियों ने शहीद सैनिक सूरजपाल सिंह की पत्नी पान कुमारी को सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और तिरंगा पट्टिका भेंट कर शहीद हुए उनके पति को नमन किया गया।
शहीद सूरजपाल सिंह वर्ष 1969 में 23 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक के पद पर तैनात थे। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया था।
शहीद की वीरांगना पत्नी पान कुमारी अपने बेटे रामआसरे के साथ गांव में ही रहती हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार, बेंदा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान विवेक सिंह, भाजपा के अनूप तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, आशीष, जय हिंद मौजूद रहे। (संवाद)