फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven police officers and personnel received medals.

Banda News: पुलिस के सात अधिकारी-कर्मचारियों को मिले पदक

Sun, 16 Aug 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Seven police officers and personnel received medals.
फोटो-4-सहकारी रेडियो अधिकारी समर सिंह को पदक लगाते एसपी पलाश बंसल। स्रोत: पुलिस
बांदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में बांदा पुलिस के सात अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान दिया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने ध्वजारोहण के बाद सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशस्ति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति की ओर से दीर्घ एवं सराहनीय सेवा पदक सहायक रेडियो अधिकारी समर सिंह को प्रदान किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा पदक उपनिरीक्षक लिपिक वेद प्रकाश को मिला।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से शौर्य के आधार पर स्वर्ण प्रशंसा चिह्न मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. मतलूब हुसैन को दिया गया। सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मुख्य आरक्षी संदीप कुमार को मिला। वहीं शौर्य के आधार पर रजत प्रशंसा चिह्न आरक्षी चंदन कुमार और आरक्षी जितेंद्र कुमार को प्रदान किया गया।
इसके अलावा डायल यूपी-112 के 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य और उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम के लिए मुख्यालय की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया।

एसपी पलाश बंसल ने पुलिसकर्मियों को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और मेविस टॉक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed