{"_id":"6a81fc51810002b20a0fcacf","slug":"towns-and-villages-steeped-in-the-spirit-of-patriotism-banda-news-c-212-1-bnd1007-150896-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देशभक्ति के रंग में रंगे कस्बे और गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देशभक्ति के रंग में रंगे कस्बे और गांव
Sun, 16 Aug 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10- तिंदवारी में प्रभात फेरी निकालते छात्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर अतर्रा, नरैनी, बबेरू तहसील सहित तिंदवारी और पैलानी कस्बा क्षेत्रों में सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण किया गया। जगह-जगह देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित हुए।
अतर्रा तहसील परिसर में एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह और नगर पालिका में अध्यक्ष संगीता निराला ने ध्वजारोहण किया। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, हिन्दू इंटर कॉलेज में नियंत्रक शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
नरैनी में नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर, विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. विकास यादव और कोतवाली परिसर में कोतवाल भास्कर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। महिला पार्वती कॉलेज, दीनदयाल इंटर कॉलेज, सीताराम समर्पण कॉलेज, राजकुमार इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, बीआरसी में भी ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
बबेरू तहसील परिसर में एसडीएम अवनीश त्यागी ने ध्वजारोहण किया। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्याम मनोहर राव, नगर पंचायत में डॉ. विवेकानंद गुप्ता, महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में सांसद कृष्णा पटेल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या प्रिया सिंह और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज, विद्यालयों, ब्लॉक परिसर, सीएचसी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
तिंदवारी में सरस्वती बाल मंदिर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। बिजली निगम, कॉलेजों, विद्यालयों, सहकारी बैंक, पशु चिकित्सालय व संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों पर भी तिरंगा फहराया गया।
पैलानी में एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने तहसील में ध्वजारोहण किया। बालाजी महाराज कॉलेज में प्रबंधक अशोक मिश्रा, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉ. सुनील कुमार, परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार व प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक गिरीश श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। मुन्नी डेरा पुलिस चौकी में केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।