{"_id":"6a81ed61e9bfbd0763019786","slug":"man-arrested-during-police-check-after-buying-a-country-made-pistol-to-kill-uncle-over-affair-with-aunty-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भांजे को मामी से हुआ इश्क: विरोध पर मामा को मारने के लिए खरीदा तमंचा, चेकिंग में पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे को मामी से हुआ इश्क: विरोध पर मामा को मारने के लिए खरीदा तमंचा, चेकिंग में पुलिस ने दबोचा
Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
सार
दो साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। मामा को धमका कर घर लौटते वक्त दबोचा गया। लोकेशन छिपाने के लिए मोबाइल घर पर छोड़ा था। बिना नंबर की बाइक मिली है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामी से इश्क के विरोध में मामा को मारने के लिए तमंचा खरीदने वाला 22 वर्षीय भांजा शनिवार दोपहर पुलिस की चेकिंग में गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। वह अपने मामा को उनके घर पर धमकाने के बाद अपने घर लौट रहा था तभी चेकिंग में दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
फतेहपुर, बिंदकी निवासी युवक बुक स्टॉल संचालक है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि युवक का अपने तीसरे नंबर के मामा की पत्नी से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले मामा ने अपनी पत्नी को भांजे से फोन पर बात करते पकड़ लिया। बात भांजे तक पहुंची तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 14 अगस्त को एक बार फिर मामा-मामी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में मामा ने भांजे को कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी दी। मामी ने इसकी जानकारी फोन पर भांजे को दे दी।

बरामद तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी के अनुसार भांजे ने मामा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रामादेवी चौराहे के पास एक युवक से 15 हजार रुपये में तमंचा और कारतूस खरीदे। अपनी लोकेशन छिपाने के लिए मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया। बिना नंबर की बाइक से सरसौल स्थित मामा के घर पहुंचा। हत्या की नीयत से मामा पर तमंचा तान दिया लेकिन उसके हाथ कांपने लगे। उसने मामा से मामी को अगली बार परेशान करने पर जान से मार डालने की धमकी दी।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मामी के कहने पर भांजा वहां से निकल गया। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा जहां नवोदय कट के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने रोका तो वह हड़बड़ा गया। तलाशी में युवक के पास से तमंचा और दो कारतूस मिले। एक गोली तमंचे में फंसी मिली। उसे गिरफ्तार किया गया।