फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Female dog beaten, tied with a rope, and discarded; three puppies die

Kanpur: मादा श्वान को पीटने के बाद रस्सी से बांधकर फेंका, तीन पिल्लों की मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Female dog beaten, tied with a rope, and discarded; three puppies die
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
नौबस्ता के गंगापुर काॅलोनी में एक व्यक्ति ने मादा श्वान और उसके पिल्लों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मादा श्वान को पीटा। दो दिन बाद उसे रस्सी से बांधकर बाहर फेंक दिया जिससे उसके शरीर में चोट और पैर में फ्रेक्चर हो गया। इस दौरान श्वान के तीन पिल्लों ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने जानकारी होने पर बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था के सदस्य ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


निरालानगर यू ब्लॉक निवासी विकास तिवारी बेसहारा जानवरों के लिए काम करते हैं। विकास के मुताबिक गंगापुर के डी ब्लॉक एक मादा श्वान ने 15 दिन पहले पांच पिल्लों को जन्म दिया। बीते शुक्रवार को वहीं रहने वालों ने सूचना दी कि इलाके के रवि निगम ने श्वान को कमरे में दो दिन तक कैद कर उसे जमकर पीटा। इसके बाद रस्सी में बांध कर बाहर मरने के लिए फेंक दिया। इसके चलते तीन पिल्लों की मौत हो गई। विकास लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी से शिकायत की तो हाथापाई करते हुए गालीगलौज करने लगा। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि विकास की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed