Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Khetwal became the president and Khati became the general secretary of the village head organization in Bageshwar
{"_id":"69bbd5a72e396df0830baea1","slug":"video-khetwal-became-the-president-and-khati-became-the-general-secretary-of-the-village-head-organization-in-bageshwar-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: ग्राम प्रधान संगठन के खेतवाल अध्यक्ष और खाती बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: ग्राम प्रधान संगठन के खेतवाल अध्यक्ष और खाती बने महामंत्री
गायत्री जोशी
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:23 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में ग्राम प्रधान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया। विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। दीपक खेतवाल को संठन का जिलाध्यक्ष और बहादुर सिंह खामी को महामंत्री चुना गया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और ग्राम प्रधानों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बुधवार को हुए कार्यकारिणी गठन में विपिन चंद्र, विजय गोस्वामी, योगेश सिंह धपोला, राकेश नेगी को उपाध्यक्ष और इंद्रा देवी को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र सिंह, योगेश जोशी, मनीष मेहरा, लक्ष्मण सिंह बोरा सचिव पद पर चयनित हुए। नंदन रौतेला को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह जनौटी को मीडिया प्रभारी और नीमा पपोला, सीमा देवी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। सभी पदाधिकारियों का तीनों विकासखंडों से आए ग्राम प्रधानों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि संगठन ग्राम प्रधानों की समस्याओं को एक मंच पर उठाने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयास होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।