{"_id":"69bb7551ca348c6e0e0b044d","slug":"video-video-rashhatarapata-aagamana-sa-pahal-rama-mathara-ma-paravasha-karana-lga-aamatarata-atatha-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रपति आगमन से पहले राम मंदिर में प्रवेश करने लगे आमंत्रित अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रपति आगमन से पहले राम मंदिर में प्रवेश करने लगे आमंत्रित अतिथि
राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व गुरुवार सुबह 8:00 बजे से ही राम मंदिर परिसर में आमंत्रित सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान पहुंचे अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अयोध्या पूरी तरह बदल चुकी है।
कई लोगों ने बताया कि वे वर्ष 1992 में भी यहां आए थे, लेकिन उस समय की तुलना में आज की अयोध्या बेहद भव्य और व्यवस्थित नजर आ रही है। उन्होंने इसे एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव बताया।
अतिथियों ने कहा कि उन्हें राम मंदिर में आमंत्रित किया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष साज-सज्जा की गई है। स्वागत के लिए तैनात कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां शुरू कर दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।