Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra Grand Commencement of Chaitra Navratras at Shaktipeeth Jwalamukhi Devotees Begin Lining Up as Early as 4 AM
{"_id":"69bb874746ab878ee1067eb2","slug":"video-kangra-grand-commencement-of-chaitra-navratras-at-shaktipeeth-jwalamukhi-devotees-begin-lining-up-as-early-as-4-am-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों का भव्य आगाज, सुबह 4 बजे से ही कतारों में लगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों का भव्य आगाज, सुबह 4 बजे से ही कतारों में लगे श्रद्धालु
Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:49 AM IST
Link Copied
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज चैत्र नवरात्रों व हिंदू नव वर्ष का भव्य आगाज किया गया। पहले दिन सुबह 5 बजे से ही दरवार के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। शक्तिपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। 5 बजे सुबह आरती के बाद श्रद्धालु व स्थानीय लोग दर्शन के लिए जा सके और नवरात्रि व जागरण करने वाले माता की ज्योति अपने साथ लेकर गए। मेले के पहले दिन पूरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह को रंग बिरंगी लाइट्स व फूलों से सजाया गया है। मां के जयकारों से मां का दरबार गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पुलिसकर्मी और बलंटियर तैनात किए गए हैं और जगह जगह पर पुलिस का पहरा है। मन्दिर में श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शहर में जगह जगह ड्रोन के जरिये नजर रखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 7 सेक्टर में बांटा गया है और 150 पुलिस जवान व अतिरिक्त होमगार्ड्स व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं, 80 सीसीटीवी व 60 अतिरिक्त अस्थाई कर्मी भी मन्दिर में सेवाएं दे रहे है। पुजारी व न्यास सदस्य पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया कि आज से चैत्र नवरात्रों का भव्य आगाज हो गया है जोकि 27 मार्च तक चलेगा और आज ही हिन्दू नव बर्ष का भी शुभ आरम्भ हुआ है। पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियो के दर्शन किये और माता की ज्योति लेकर घरों में स्थापित की हैं।
इन नवरात्रो का ज्वालाजी में बिशेष महत्व है और देश के कोने कोने से लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तथा अखंड ज्योति से जागरण व घर मे घट स्थापना करते हैं। वहीं बाहरी राज्यों से आये श्रद्धालुओ ने बताया की आज चैत्र नवरात्रों के पहले दिन माता ज्वालामुखी के दर्शनों का आशीर्वाद मिला व प्रसाशन के प्रबंध पुख्ता हैं। वहीं आज चैत्र नवरात्र के पहले दिन वाइस चांसलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल एसपी बंसल ने भी माता ज्वालामुखी का आशीर्वाद लिया और बताया कि आज पहले दिन माता रानी का आशीर्वाद लिया और मंदिर प्रसाशन के सभी इंतजाम बेहतर हैं, भीड़ होने के बाबजूद सभी को लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित है और पैदल बस स्टैंड से आते हुए माता के दर्शन करने का अलौकिक अनुभव हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।